• योग शरीर के आंतरिक और बाहरी अंगों को स्वस्थ रखने की क्रियाऐं हैं। जब तक हमारे शरीर के आंतरिक और बाहरी अंग स्वस्थ नहीं होते हैं, तब तक हम कोई भी कार्य अच्छी तरह नहीं कर सकते हैं। तन और मन का परस्पर गहरा सम्बन्ध है। योग करने के कुछ महत्वपूर्ण लाभ हैं जो निम्नलिखित हैं ..
• व्यायाम की अन्य पद्धतियों की बजाय योगासन का प्रभाव मन और इन्द्रियों पर अधिक पड़ता है। जिससे व्यक्ति की आंतरिक शक्ति का विकास होता है। .
• योग आसन के लिये बहुत ही कम जगह और कम साधनों की आवश्यकता होती है। .
• योग आसन से शरीर लचीला बनता है। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। काम करने की शक्ति बढ़ती है और युवावस्था अधिक समय तक बनी रहती है।.
• योगासन के लाभ मोटापे को कम करने के लिये भी बहुत ही आवश्यक है क्योंकि योग करने से चर्बी घटती है।
• योग आसन और प्राणायाम से फेफड़ों के सिकुडने तथा फैलने की शक्ति बढ़ती है, जिसके कारण रक्त अधिक मात्रा में शुद्ध होता है। .
• योग आसन के लाभ सिर्फ मनुष्य के शरीर के लिये ही नहीं अपितु मन और मस्तिष्क के लिये भी उतना ही जरूरी है। योगासन से मन शांति का अनुभव करता है। जिससे मानसिक शक्ति बढ़ती है और बुद्धि का विकास भी होता है। .
• योगासन और प्राणायाम से कब्ज, गैस, मधुमेह, रक्तचाप, हर्निया, सिरदर्द आदि तरह के रोग मिटाये जा सकते हैं।
• नियमित रूप से योगासन करने वाले व्यक्ति के शरीर में किसी भी तरह की अशुद्धि नहीं रहती। इसलिये उसका मन सदा शांत और प्रसन्न रहता है। .
योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है। जिसमें योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। इन तीनों के स्वस्थ रहने से मनुष्य स्वयं को स्वस्थ महसूस करता है। योगा से मनुष्य का शरीर निरोग व स्वस्थ रहता है। योगा से मनुष्य के शरीर को तो आराम मिलता ही है। साथ ही दिमागी सुकुन भी मिलता है। नियमित योगा करने से आपका चित्त प्रसन्न रहता है और काम करते समय जो चिड़चिड़ापन होता है वह दूर हो जाता है और जीवन आरामदायक होता है।